फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cdo reached in hotspot in sambhal

हॉई के कंटेनमेंट जाने में बिगड़ी अव्यवस्थाओं पर नाराज हुए सीडीओ व एडीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
cdo reached in hotspot in sambhal
बहजोई। नगर में बनाए गए कंटेंमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान अफसरों को व्यवस्था खराब मिलीं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों की ओर से जिम्मेदारों को तलब करते हुए व्यवस्थाएं चौबंद कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में बनाए गए कंटेंमेंट जोन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी व अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। दोनों ही अधिकारियों ने निरीक्षण की शुरूआत नगर के सर्राफा बाजार में बनाए गए हॉट स्पॉट से की। यहां एक दुकान का शटर खुला देखकर सीडीओ व एडीएम ने नाराजगी जाहिर की और स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों को तलब किया। मौके पर मौजूद होमगार्ड से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद दोनों ही अफसर पूरे अमले के साथ नगर के मोहल्ला आर्य समाज रोड व नारायन टोला में पहुंचे। यहां लोग अपने घरों व दुकानों के बाहर बैठे मिले और कुछ दुकानों के शटर आधे खुले मिले।
विज्ञापन

इस पर एडीएम ने एसडीएम चंदौसी व प्रभारी निरीक्षक से दूरभाष पर व्यवस्थाएं चौकस किए जाने के निर्देश दिए। वहीं सीडीओ व एडीएम ने मोहल्ला गोलागंज में बनाए गए कंटेंमेंट जोन का भी निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाओं को लेकर मिले सिर्फ एक होमगार्ड को लेकर अफसरों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सीडीओ व एडीएम ने एसीएमओ डा. अजफर कमाल व चिकित्साधीक्षक डा. शिशुपाल सिंह से हॉट स्पॉट इलाके में निकले कोरोना संक्रमितों की संख्या व उनके परिवार व संपर्क में रहे लोगों के क्वारंटीन किए जाने की स्थिति की जानकारी ली, तो सामने आया हाल में आए 9 कोरोना संक्रमितों को एल-1 हॉस्पीटल बेमन जेहरा में भर्ती कराया गया है। साथ ही कोरोना संक्रमितों के परिवार व उनके संपर्क में आए कुल 57 लोगों में से 9 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इस पर एडीएम ने सिर्फ 9 लोगों को क्वारंटीन किए जाने के बावत जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि शेष लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल कराए जा रहे हैं। इसके बाद सभी को क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। इस बीच अधिशासी अधिकारी को भी हॉट स्पॉट इलाकों में ठीक प्रकार से बैरीकेडिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed