{"_id":"6204142fd9ff185543682983","slug":"caught-two-canters-carrying-e-waste-being-brought-from-delhi-report-on-five-sambhal-news-mbd4184402186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से संभल लाए जा रहे ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से संभल लाए जा रहे ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान संभल-हसनपुर मार्ग पर ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े हैं। जिनसे 14 क्विंटल ई-कचरा बरामद हुआ है। चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं और पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संभल-हसनपुर मार्ग स्थित होली सुफ्फाह स्कूल के नजदीक ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े हैं। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो गाड़ियां पकड़ी हैं। मौके से पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय निवासी मीसम अब्बास, नबी हसन, नबी हसन व अमरोहा के बछरायूं निवासी बब्बन हुसैन के रूप में कराई है। पुलिस ने पंजू सराय निवासी शबाब हुसैन को भी आरोपी बनाया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि यह ई-कचरा दिल्ली से संभल लाया जा रहा था। मुख्य आरोपी शबाब हुसैन है। पकड़े गए आरोपियों ने ई-कचरा भी शबाब का बताया है। मालूम हो संभल में ई-कचरा जलाने की भट्ठी काफी समय से चल रहीं हैं। पहले भी पंजू सराय निवासी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी लगातार काम चल रहा है।