फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Caught two canters carrying e-waste being brought from Delhi, report on five

दिल्ली से संभल लाए जा रहे ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े, पांच पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Caught two canters carrying e-waste being brought from Delhi, report on five
संभल। नखासा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान संभल-हसनपुर मार्ग पर ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े हैं। जिनसे 14 क्विंटल ई-कचरा बरामद हुआ है। चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं और पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संभल-हसनपुर मार्ग स्थित होली सुफ्फाह स्कूल के नजदीक ई-कचरा लदे दो कैंटर पकड़े हैं। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो गाड़ियां पकड़ी हैं। मौके से पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय निवासी मीसम अब्बास, नबी हसन, नबी हसन व अमरोहा के बछरायूं निवासी बब्बन हुसैन के रूप में कराई है। पुलिस ने पंजू सराय निवासी शबाब हुसैन को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि यह ई-कचरा दिल्ली से संभल लाया जा रहा था। मुख्य आरोपी शबाब हुसैन है। पकड़े गए आरोपियों ने ई-कचरा भी शबाब का बताया है। मालूम हो संभल में ई-कचरा जलाने की भट्ठी काफी समय से चल रहीं हैं। पहले भी पंजू सराय निवासी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी लगातार काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed