{"_id":"62eec57eae451b2f8206bcb6","slug":"caught-three-tractor-trolley-engaged-in-illegal-mining-chandausi-news-mbd437067988","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
विज्ञापन
एसडीएम ने क्षेत्र के जाफरपुर और नूरपुर गांव के जंगल में छापा मारकर अवैध खनन में लगीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर को कब्जे में लिया है। मौका पाकर खनन करने वाले आरोपी भाग गए।
एसडीएम रामकेश धामा को शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे मिट्टी का अवैध खनन करने की शिकायत मिली। सूचना पर वह तहसील क्षेत्र के जाफरपुर व नूरपुर गांव के जंगल में में पहुंच गए। मौके पर लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए मिट्टी का खनन किया जा रहा था। एसडीएम ने पुलिस टीम की मदद से जाफरपुर गांव के जंगल से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक लोडर व नूरपुर के जंगल से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली व लोडर को लेकर गुन्नौर कोतवाली लेकर पहुंच गई।
जाफरपुर और नूरपुर के जंगल में अवैध खनन हो रहा था। शिकायत मिलने पर देररात छापा मारकर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक लोडर कब्जे में लिया है। खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रामकेश धामा, एसडीएम, गुन्नौर