फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Caught the youths running away after changing the ATM card and handed it over to the police

एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Caught the youths running away after changing the ATM card and handed it over to the police
संभल। एटीएम कार्ड बदलकर भाग रहे युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है। हालांकि कार्रवाई के लिए कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पर आरोपी युवक अभी पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, रुपये और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

कस्बा सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। शनिवार को एटीएम हजतरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव कटोनी निवासी भीकम रुपये निकालने आया था। एटीएम से रुपये निकालने के लिए कार्ड डाला तो एटीएम मशीन की स्क्रीन पर लिखा आया कि कैश नहीं है। वह एटीएम से बाहर निकल आया।
विज्ञापन

बताते हैं कि तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से एक ने भीकम से कहा कि मैं देखता हूं कि एटीएम में कैश है, या नहीं। बाहर आकर बोला कि एटीएम से रुपये निकल रहे हैं। जिस पर वह भीकम को लेकर एटीएम के अंदर गया और उसने भीकम का एक्सिस बैंक का एटीएम कार्ड मशीन में डाला और भीकम से कहा कि कोड डालो भीकम ने बताया कि मैंने आड़ लेकर कोड डाला तो रुपये नहीं निकले। तभी दूसरा युवक भी पीछे से अंदर आ गया तो उसने मुझे एटीएम दे दिया जिस पर मुझे एटीएम कार्ड बदलने का शक हुआ। इस दौरान वह लोग बाइक लेकर भागने लगे। शोर मचाने पर पकड़े गए। पुलिस पूछताछ में एक ने अपना नाम जसविंदर सिंह निवासी चंदनपुरा बाजपुर और दूसरे ने रवि कुमार दड़ियाल थाना स्वार बताया है। पुलिस ने इनके पास से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, कुछ रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed