{"_id":"61d1fdf9f44a1f32677a2fd0","slug":"caught-jcb-and-seven-tractors-doing-illegal-sand-mining-the-car-with-the-sticker-of-the-block-chief-also-seized-sambhal-news-mbd414753610","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत का अवैध खनन करते जेसीबी और सात ट्रैक्टर पकड़े, ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर लगी गाड़ी भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत का अवैध खनन करते जेसीबी और सात ट्रैक्टर पकड़े, ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर लगी गाड़ी भी सीज
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव मंडावली रसूलपुर में शनिवार की देर रात ग्रामीणों ने श्मशान घाट की भूमि से रेत का खनन कर रहे माफियाओं का घेराव कर लिया। पुलिस और खनन अधिकारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को पुलिस की मदद से कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी को सीज किया है।
इसके अलावा मौके पर मिली असमोली ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर लगी गाड़ी को भी सीज किया है। सरकारी भूमि से किए गए खनन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ही जुर्माना वसूला जाएगा। भाजपा की ब्लॉक प्रमुख के पति ने अपनी गाड़ी होने से इनकार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख के पति ही कई दिनों से अवैध खनन करा रहे हैं। उनकी गाड़ी मौके से पुलिस ने पकड़ी है।
ऐंचोड़ा कंबोह थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने बताया कि रात के समय ग्रामीणों ने रेत का अवैध खनन होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंच गए थे। बाद में खनन अधिकारी की तहरीर के आधार पर सात ट्रैक्टर-ट्राली, जेसीबी और स्कॉर्पियो गाड़ी को सीज किया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि खनन कई दिनों से कर रेत अलग-अलग स्थानों पर एकत्र किया जा रहा है। जहां से बिक्री की जा रही है। जहां से अवैध खनन किया गया है वहां 10-12 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। जो बरसात में जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह खनन ब्लॉक प्रमुख पति के द्वारा कराने की बात सामने आई है। मौके से स्कॉर्पियो भी मिली है। कितना खनन हुआ है इसकी रिपोर्ट संभल राजस्व विभाग को देनी है। इसके लिए एसडीएम को पत्र लिख दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर जुमार्ना किया जाएगा।
सोमेंद्र सिंह, खनन अधिकारी, संभल
मेरी गाड़ी नहीं पकड़ी गई है। अब कौन व्यक्ति असमोली ब्लॉक प्रमुख का स्टीकर गाड़ी पर लगाकर पहुंचा है। इसकी जानकारी नहीं है। गाड़ी मेरी होती तो मेरे नाम होती। मुझे बदनाम करने की साजिश की है। मैंने कभी खनन नहीं किया। मैं तो राजनीतिक व्यक्ति हूं।
प्रभाकर चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पति, असमोली