{"_id":"26fe89a5ff72bc1991245effb228e5cc","slug":"caught-fire-in-mentha-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनी आबादी में चल रही मैंथा फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घनी आबादी में चल रही मैंथा फैक्ट्री में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की घनी आबादी के बीच स्थित मैंथा फैक्ट्री में शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज से मैंथा तेल ने आग पकड़ ली। जिससे लगी आग की चपेट में आकर काम कर रहा नौकर झुलस गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया ।
पुलिस काफी देर तक इंतजार करती रही लेकिन फैक्ट्री स्वामी ने गेट ही नहीं खोला। शहर के मुहल्ला मोती में सुनील की मैंथा फैक्ट्री है। जिससे सटा सुनील का घर भी है। घनी आबादी के बीच बनी इस फैक्ट्री में ग्राम बर्रई के दो भाई प्रेमपाल व सत्यपाल नौकरी करते हैं।
प्रेमपाल के अनुसार वह शनिवार की दोपहर मैंथा तेल गर्म कर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। जब तक प्रेमपाल कुछ समझ पाता मैंथा तेल तक पहुंच गई। कुछ दूर काम कर रहे सत्यपाल ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
मदद के लिए फैक्ट्री स्वामी व पड़ोसी लोग दौड़ पड़े। इसी दौरान दमकल व पुलिस को भी सूचना दे दी गई। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, तब तक आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन नौकर प्रेमपाल झुलस गया। जब पुलिस जानकारी लेने पहुंची तो फैक्ट्री स्वामी ने गेट बंद कर लिया।
मीडिया कर्मियों से भी नोंकझोंक की। पुलिस काफी देर तक मौके पर खड़ी रही । लेकिन गेट नहीं खोला गया। करीब एक घंटे बाद गेट खुला तब पुलिस ने अंदर जाकर पूछताछ की।