फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caught fire in house

घर में लगी आग, सवा तीन लाख कैश राख

Tue, 19 Apr 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Tue, 19 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
caught fire in house
जले नोट दिखाते किसान
हयातनगर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रविवार की रात को जलती डिबिया किसान के घर में आग लग गई। कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय किसान व उसके परिवार के लोग मकान की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात्रि करीब साढ़े तीन बजे मकान की छत गर्म होने पर परिवार वालों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर घंटाभर की कोशिशों के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मुजफ्फरपुर गांव निवासी मोहम्मद सराफत अपनी पत्नी आसमा व बेटे सुहेल के साथ मकान की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


जबकि उनका बड़ा बेटा सखावत कमरे में था। सखावत ने जलती डिबिया कमरे में छोड़ दी तथा उसका कुंडा लगाकर घर के बाहर आंगन में सो गया। जलती डिबिया से कमरे में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग सारे कमरे में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से किसान की अलमारी में रखे तीन लाख तीस हजार रुपये, अलमारी में रखे सखावत की पत्नी पांच तोले सोना, 20 तोले चांदी व घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा सखावत के निकाह का फर्नीचर व अन्य सामान भी जल गया।

मकान की छत गर्म होने पर ऊपर सो रहे परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। वह नीचे उतरे तथा कमरे से धुआं निकलने पर शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर अन्य ग्रामीण भी जा गए। कमरे का दरवाजा खोलकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग को बेकाबू देख दमकल को सूचना दी गई। दमकल ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।


मुजफ्फरपुर गांव निवासी मोहम्मद सराफत ने 15 दिन पहले अपनी जमीन बेची थी। उस जमीन के दो दिन पहले तीन लाख तीस हजार रुपये मोहम्मद सराफत ने अपने घर लाकर रखे थे। आग से अलमारी के लॉकर में रखे तीन लाख तीस हजार रुपये जलकर राख हो गए। मोहम्मद सराफत ने बताया कि घर में आग लगने से करीब आठ लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया है। उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed