फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caught fire in crops

हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल में गिरा, 21 बीघा फसल जली, 3.50 लाख का नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
caught fire in crops
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में हाईटेंशन लाइन के टूटे तार से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने बिजली विभाग को फोन कर सप्लाई बंद कराई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। ग्रामीणों में इस हादसे के बाद से रोष है। इस हादसे में चार किसानों की फसल जल गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब गांव चाऊपुर डांडा निवासी किसान कमल सिंह, बनवारी, चरन सिंह और मिहीलाल की गन्ने की फसल के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों ने गन्ने की फसल में आग लगी देखी तो खेत के मालिकों को सूचना दी। बिजली विभाग को भी अवगत कराया। मौके पर पहुंचे पीड़ित किसानों ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चारो किसानों की 21 बीघा गन्ने की फसल जल गई। दावा है कि इसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर लाइन के चलते हादसा हुआ है। वहीं, बिजली विभाग के अवर अभियंता दीपक कुमार का कहना है कि किसी किसान का ट्रैक्टर खंभे से टकरा गया। उससे तार टूटकर गन्ने की फसल में जा गिरा। इससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed