{"_id":"5866b7584f1c1b7b25eeb04c","slug":"cash-n-milne-pr-sadme-men-panchayat-sadsya-ne-dm-toda","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर सदमे में पंचायत सदस्य ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर सदमे में पंचायत सदस्य ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनियाठेर थाने के गांव नगला खोकर निवासी थान सिंह (45) पुत्र भोलू सिंह के पुत्र विक्रम की मार्च में शादी है। पांच दिन पूर्व की विक्रम की सगाई हुई थी। परिजनों के मुताबिक थान सिंह को दस हजार रुपये की जरूरत पड़ी तो ग्राम मुहम्मदपुर बाबई स्थित प्रथमा बैंक शाखा पहुंचे। यहां बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी। वे भी लाइन में लगे थे, लेकिन शाम चार बजे तक नगदी नहीं मिलने पर नगदी न मिलने पर वे घर लौट रहे थे।
शाम करीब पांच बजे गांव के समीप वे अचानक गिरकर बेहोश हो गए। वहां खेतों पर काम कर रहे गांव के नौबत, पीतांबर आदि ने इसकी सूचना थान सिंह के घर पर दी। पुत्र विक्रम व परिजन वहां पहुंच गए। थान सिंह को संभल स्थित निजी चिकित्सक के ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक थान सिंह गांव के वार्ड पांच से ग्राम पंचायत सदस्य था। देर रात जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पर दो पुत्रियां व दो पुत्रों, पत्नी उषा देवी को रोता बिलखता छोड़ गया है।

नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने के बाद भी दिक्कत
धनारी। नोटबन्टी के पचास दिन पूरे होने के बाद बैंक में नही सुधर रही हालात। किसान परेशान होकर दो हजार रूपये को लाईन में लग कर काम चला रहा है। खर्च को रूपये निकालने के लिए सुबह से भूखा प्यासा लगा रहता है। दो हजार रूपये समय से मिल जाने पर खुश होने लगता है। लेकिन मन से दुखी भी होता है। बैंक में लेनदेन की समस्या कब दूर होगी और बच्चों की शादी विवाह व मकान बनाने के लिए लग सकेगें। पहले से आस थी कि रिर्जब बैंक ने नोट की समस्या को पचास दिन में दूर हो जायेगी। लेकिन समय सीमा पूरी होने के बाद हालात दूर नजर नही होते दिखाई पड़ रहे है।
विज्ञापन