फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cash ki kmi se apna hi vetan nhin milne se log maayus

कैश की कमी से अपना ही वेतन पेंशन नहीं मिलने से लोग मायूस

Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
cash ki kmi se apna hi vetan nhin milne se log maayus
नाेट
वेतन और पेंशन पर निर्भर लोग बैंक शाखाओं पर पहुंचे तो हर तरफ मायूसी का नजारा दिखा। बैंक शाखाओं में नो कैश की स्थिति के बाद परिवार के पालन पोषण समेत अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए उम्मीद के साथ पहुंचे लोग नाउम्मीद हो गए। चंदौसी के विकास नगर निवासी सेवानिवृत कूप चालक मोहर सिंह ने बताया कि पेंशन की रकम निकालने बैंक गए थे। नो कैश का बोर्ड लगा देख वापस लौट आए। सफाई कर्मचारी ऋषिराज भी वेतन नहीं मिलने से परेशान दिखे। प्रथमा बैंक में वेतन मिलने की उम्मीद में पहुंचे तो लेकिन नाउम्मीद होकर लौट आए। वहीं सेवानिवृत शिक्षक महेश पाल सिंह ने बताया कि पेंशन गुरुवार को देर शाम तक बैंकों में पहुंची है। वेतन पांच तारीख के बाद आएगा। इसलिए अभी बैंक जाने का मतलब ही नहीं बनता। यह बात दीगर है कि नकदी के लिए लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप 

रजपुरा/गवां। क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी जगवीर सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह ने पीएनबी शाखा प्रबंधक की शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक से की है। शिकायती पत्र में जगवीर सिंह ने कहा कि बुधवार की दोपहर पीएनबी शाखा रजपुरा में पैसे निकालने गया था। कैशियर द्वारा खाते में कमी बताने के बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर प्रबंधक के पास पहुंचा। प्रबंधक को अपनी समस्या बताई तो वह भड़क गए। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पासबुक के ऊपर अकाउंट फेल लिख दिया। इसके बाद धक्का मारकर गेट से बाहर कर दिया। वहीं भविष्य में बैंक में दिखाई देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस संबंध में शाखा प्रबंधक वनी सिंह ने बताया कि उन पर लगा आरोप पूरी तरह गलत है। 
विज्ञापन

प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय को प्रबंधक सौंपा ज्ञापन

संभल। आर्दश समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय  प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने बैंक में शिक्षकों के लिए अलग काउंटर लगाने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि बैंकों के बाहर इतनी लंबी लाइने हैं कि अगर लाइन में लगकर रुपये लिए जाएं तो बच्चों को पढ़ाना संभव नहीं होगा। सलमान तुर्की, मंडलीय मंत्री शफीक अहमद, ओमकार शर्मा, राधेश्याम प्रजापति, मौहम्मद समर नवाज, मौहम्मद नासिर, जिलाध्यक्ष राम सैनी, अरविन्द, संजीव गुप्ता, रिक्की, मीना कुमारी, लुबना फरहत आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकाें के लिए अलग काउंटर की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed