{"_id":"621fb84765800b7b3043b31c","slug":"cash-and-goods-stolen-from-four-shops-in-the-fair-of-berni-chandausi-news-mbd4204308167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरनी के मेले में चार दुकानों से नकदी और सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरनी के मेले में चार दुकानों से नकदी और सामान चुराया
विज्ञापन
मंगलवार रात कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले लगी चार दुकानों से चोर नकदी सहित सामान निकाल ले गए। बुधवार सुबह वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों से पूछताछ की। हालांकि देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
दुकानदारों के मुताबिक, मंगलवार को मेले में लोगों की भीड़ थी। रात तीन बजे जब मेला खाली हो गया, तो दुकानदार व कार्य करने वाली लेबर इधर-उधर सो गए। तभी चोरों ने चार दुकानों से नकदी सहित सामान चुरा लिया।
गांव रीठ निवासी हरी बाबू की मेले में पान मसाला, चाय व चाऊमीन की दुकान लगी है। मंगलवार की दिन व रात की बिक्री के रुपये गल्ले में रखे थे। रात को हरी बाबू सो गए। तभी चोर गल्ले से सत्तर हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए। गांव बनियाखेड़ा निवासी सुशील जैन की मेले में पेठे की दुकान लगी है। रात को वह दुकान बंद करके सो गए। तभी चोर उनकी जेब में रखा मोबाइल व 1100 रुपये नकदी निकाल ले गए। गांव करसरा निवासी पूरन लाल की मेले में मिठाई की दुकान लगी है। चोर दुकान से बैटरी व चार हजार रुपये की नकदी ले गए। गांव मुड़िया खेड़ा निवासी मुकेश ने मेले में पकौड़ी की दुकान लगाई है। वह बुधवार की सुबह शौच के लिए गया था, तभी चोर दुकान में रखा रिफाइंड का टीन व दो हजार रुपये निकाल ले गए। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित दुकानदारों से जानकारी की। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई।