फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cases of lock down will be back

संभल जिले के 11 थानों में दर्ज 2601 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के 715 मुकदमें खत्म होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
cases of lock down will be back
संभल। व्यापारियों के बाद आम लोगों के खिलाफ दर्ज लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे खत्म करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कह दिया है। शासन की ओर से लिखित आदेश जारी होते ही मुकदमे खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संभल जिले के 11 थानों में दर्ज सभी लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमों के आरोप पत्र न्यायालय में पुलिस दाखिल कर चुकी है। शासनादेश जारी होगा तो अदालत से ही मुकदमे खत्म हो जाएंगे। फिलहाल पुलिस को शासनादेश का इतंजार है। जिससे पुलिस अपनी प्रक्रिया को भी पूरा कर सके। 22 मार्च से 14 फरवरी तक संभल जिले के 11 थानों में 2601 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन के 715 मुकदमे दर्ज किए गए। इन सभी मुकदमों के आरोप पत्र पुलिस दाखिल कर चुकी है। और आरोपियों को 41 का नोटिस तामील करा दिया था। ज्यादातर लोग अपनी जमानत करा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को लॉकडाउन उल्लंघन के मुदकमे खत्म करने का एलान किया। हालांकि शासनादेश रविवार तक भी जारी नहीं हुआ है। यदि शासनादेश जारी होता है तो मुकदमे खत्म करने की प्रक्रिया को पुलिस और न्यायालय की ओर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed