फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case registered for assault with an iron rodCase registered for assault with an iron rod

Sambhal News: लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Case registered for assault with an iron rodCase registered for assault with an iron rod
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 13 अक्तूबर की रात युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर के बाहर चौराहे पर खड़ा था, तभी मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था और आपराधिक प्रवृत्ति का है। पहले उसने सरायतरीन पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहल्ला शाहजीपुरा सरायतरीन निवासी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed