फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case registered against six for looting the church

Sambhal News: चर्च में लूटपाट करने में छह के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six for looting the church
संभल। डिवाइन फैथ फैलोशिप चर्च बहजोई में लूटपाट करने और देखरेख में लगे परिवार को चर्च खाली कर चले जाने की धमकी देने में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई है। चर्च के विकार जनरल डाॅ. राहुल उठवाल ने बताया कि यह घटना छह जून की है। उस समय स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। जिस पर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन

डाॅ. राहुल उठवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि छह जून की शाम को डेविड जेम्स, एसके नेथन, बबी मसीह, राजीव सेमुअल चर्च में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। टोकने पर आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए चर्च को खाली कर चले जाने की बात कही। यदि खाली नहीं किया तो अंजाम बुरा होने की धमकी दी। मारपीट करते हुए किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ने की बात कही। यह लोग दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखे 20-25 हजार रुपये लूटकर ले गए। इसकी शिकायत पुलिस से की पर सुनवाई नहीं हो सकी। एसपी से भी शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की पर तब शिकायत दर्ज नहीं हुई तो न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब न्यायालय के आदेश पर इन चार के अलावा बृजेश मेन्सल और आशुतोष सेमुअल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed