{"_id":"648d659ed284149dbb02da4e","slug":"case-registered-against-11-people-for-construction-of-madrasa-under-the-guise-of-barat-ghar-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: बरात घर की आड़ में कराया मदरसे का निर्माण, 11 के खिलाफ केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: बरात घर की आड़ में कराया मदरसे का निर्माण, 11 के खिलाफ केस दर्ज, पांच आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 Jun 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:20 PM IST
सार
थाना प्रभारी ने बताया कि दो धर्मों व दोनों समुदायों में धार्मिक वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक घृणा व शत्रुता फैलाने का कार्य किया है। इस आरोप में धारा 153(A), 505 (2) के तहत सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर मुंजब्ता में बरात घर निर्माण की आड़ में मदरसे का निर्माण कर देने के मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उप निरीक्षक विजय सिंह की तहरीर पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। तहरीर में कहा गया है कि हसनपुर मुंज्बता में वर्ष 2019 से बारात घर का नाम लेकर धीरे-धीरे गांव के शाहनवाज पुत्र हाजी नन्हे, शरीफ पुत्र बशीर, मुनव्वर पुत्र वाजिद, मोहम्मद शादाब पुत्र नन्हे, खालिक पुत्र मोहम्मद जान, मोहम्मद इमरान पुत्र तस्लीम अहमद, मुजफ्फर पुत्र गुलाम रब्बानी, जलील अहमद पुत्र कल्लू, सत्तार पुत्र दुल्हा, रफीक पुत्र बशीर अहमद और जाहिद पुत्र नसरूद्दीन द्वारा बिना किसी अनुमति के मदरसे का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो शिकायत दर्ज कराई। जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो धर्मों व दोनों समुदायों में धार्मिक वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक घृणा व शत्रुता फैलाने का कार्य किया है। इस आरोप में धारा 153(A), 505 (2) के तहत सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें शरीफ, मुनव्वर, मोहम्मद शादाब, मुजफ्फर, जाहिद निवासी हसनपुर मुंजब्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन