फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case on three miscreants who robbed the distributor of cement agency

सीमेंट एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर से लूट करने वाले तीन बदमाशों पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Case on three miscreants who robbed the distributor of cement agency
नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी के नजदीक सीमेंट एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर से लूट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पाली की मढै़या निवासी रईस अहमद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह एक सीमेंट एजेंसी में डिस्ट्रीब्यूटर है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे वह बाइक पर सवार होकर नखासा थाने के गांव सिंहपुरसानी से होते हुए अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव सिंहपुरसानी के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और जेब में रखे 23 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नखासा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed