फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case has been registered against famous hairdresser Javed Habib and his son among others

UP: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब व उसके बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, निवेश के नाम पर लोगों से ठगी का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Sep 2025 11:00 PM IST
सार

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एफएलसी कंपनी ने उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। इसमें नई सराय निवासी सैफुल शामिल है। जो कंपनी का डायरेक्टर बताकर लोगों से निवेश कराता है।

विज्ञापन
Case has been registered against famous hairdresser Javed Habib and his son among others
जावेद हबीब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायसत्ती थाने में देश के मशहूर हेयर ड्रेसर व कारोबारी जावेद हबीब व उसके बेटे अनोस हबीब समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये गबन करने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुनाफा देने के नाम पर लोगों से निवेश कराया गया था। जो डॉलर में प्रदर्शित किया जाता था। अब यह निवेश करने वाली एप ही खत्म हो गई। लोगों के द्वारा निवेश किए गए रुपये खत्म हो गए तो लोगों ने पुलिस से शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच पड़ताल में सामने आया कि जावेद हबीब व अन्य लोगों ने मिलकर हयातनगर थाना क्षेत्र के रॉयल पैलेस में सम्मेलन किया था। जिसमें 100 से 150 लोग शामिल हुए थे। इन लोगों को मुनाफा दिए जाने का लालच दिया गया था। 

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हिलाल, अमान, अलवीना, रईस और नईम आदि ने शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि एफएलसी कंपनी ने उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। इसमें नई सराय निवासी सैफुल शामिल है। जो कंपनी का डायरेक्टर बताकर लोगों से निवेश कराता है। अब कंपनी में जो निवेश किया वह भी रुपये नहीं मिले। एसपी ने बताया कि जब इस मामले की जांच कराई गई तो सामने आया कि जावेद हबीब, उसके बेटे अनोस हबीब, सैफुल ने सम्मेलन कराया था। जिसमें लोग शामिल हुए और इसी सम्मेलन के माध्यम से लोगों को मुनाफा दिए जाने का लालच दिया और निवेश कराया। बताया कि 10 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें लाखों रुपये गबन किए हैं। इस मामले में सैफल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में जावेद हबीब और उसके बेटे अनोस हबीब के नाम भी प्रकाश में आए। इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन, महिलाएं भी पीड़ित, लेकिन नहीं आ रही सामने
एफएलसी में निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए पीड़ितों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। लेकिन यह पीड़ित महिलाएं सामने नहीं आ रही हैं। 10 लोगाें ने जांच के दौरान अपने बयान दर्ज कराए हैं। ठगी का शिकार हुए अमान ने बताया कि चार करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन किया गया है। जिस एप पर निवेश कराया जाता था उसमें डॉलर प्रदर्शित किए जाते थे जो अब दिखते नहीं है। बताया कि महिलाएं भी काफी शामिल हैं जिनके 50 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक निवेश हैं।

विज्ञापन

पीड़ितों ने कंपनी डायरेक्टर बताने वाले आरोपी की जांच की मांग उठाई
एफएलसी में डायरेक्टर बताने वाले सैफुल की संपत्ति व बैंक खातों की जांच की मांग पीड़ितों ने उठाई है। 10 पीड़ितों ने बयान दिए हैं। इसमें बताया है कि कंपनी का डायरेक्टर बताने वाले आरोपी सैफुल ने संभल में मुरादाबाद मार्ग पर सी मार्ट के पीछे घर बना लिया है और कारोबार शुरू कर दिए हैं जबकि इस कंपनी में निवेश कराने से पहले आर्थिक स्थिति कमजोर थी। सभी पीड़ितों ने संपत्ति व बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है।

कुछ लोगों ने निवेश के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई तो लाखों रुपये से जुड़ा मामला प्रकाश में आया। इसमें जावेद हबीब समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed