बात नहीं करने पर देंगे सजा: स्कूल आते-जाते करते छेड़छाड़, नहाते हुए बनाया वीडियो; तेजाब डालने की धमकी भी दी
11वीं कक्षा की छात्रा से विद्यालय आते जाते समय छेड़खानी करने और बात नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी देने पर केस दर्ज हो गया है। हयातनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा को गांव के युवक परेशान कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय 11वीं कक्षा की छात्रा से गांव निवासी युवकों ने विद्यालय आते-जाते समय छेड़खानी की। साथ ही एक युवक ने बात करने का दवाब बनाया। जब छात्रा ने बात नहीं की तो तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद नहाते समय वीडियो भी बना लिया।
पुलिस ने पुलिस में दी शिकायत
छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह थाने पहुंच गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव से दो किलोमीटर दूर विद्यालय में पढ़ने जाती है।
छात्रा को दी तेजाब डालने की धमकी
गांव निवासी युवक विद्यालय आते जाते समय छेड़खानी करते हैं। एक युवक ने बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया और बात करने का दवाब बनाने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। इस धमकी के बाद से बेटी विद्यालय नहीं जा पा रही है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की
रविवार को युवक घर पर मोबाइल फेंक कर गया और बात करने के लिए धमकी दी। साथ ही कहा कि यदि बात नहीं की तो तेजाब डाल देगा और वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुष्पेंद्र उर्फ पालू, जौनी, जसवीर उर्फ काली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।