{"_id":"68c1e20d02ff2d3f2e0a5dae","slug":"case-filed-against-four-for-assaulting-head-cashier-sambhal-news-c-204-1-chn1001-122875-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हेड कैशियर से मारपीट में चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हेड कैशियर से मारपीट में चार पर केस
Thu, 11 Sep 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के हेड कैशियर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आंख में गंभीर चोट की वजह से कैशियर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था।
मोहल्ला नोनवाला निवासी रामा सक्सेना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हैड कैशियर के पद पर तैनात है। आठ सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह बैंक में ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था। तभी उन्हें जानकारी मिली कि उसके छोटे भाई कृष्णा सक्सेना के साथ घर के पास ही घटिया गेट पर हनी, मनी, आयुष और सनी सहित अन्य युवक मारपीट कर रहे हैं। जब वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और छोटे भाई को बचाने का प्रयास किया तो चारों आरोपियों सहित उसके साथियों ने बैंक हैड कैशियर और उसके परिवार के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी युवक जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना में हैड कैशियर की आंख पर गंभीर चोटें आई और अन्य परिजन भी चोटिल हो गए। संवाद