{"_id":"61f052aa350559597a26298a","slug":"car-tramples-bike-riders-two-killed-one-critical-sambhal-news-mbd417074038","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर खग्गुपुरा के निकट लग्जरी कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और एंबुलेंस के साथ डायल 100 को सूचना दी गई। आरोप है कि एंबुलेंस और पुलिस देर से पहुंची। उपचार के अभाव में घायलों की मौत हुई। जबकि तीसरे गंभीर घायल को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। पुलिस ने लग्जरी कार को मौके से अपने कब्जे में ले लिया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर नियावली निवासी अय्यूब (43) पुत्र वहीद अहमद लकड़ी की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। मंगलवार को यह गांव के निवासी भगवंत सिंह (55) पुत्र ओमप्रकाश को अपने साथ दिल्ली के नजदीक दनकौर ले गए थे। देरशाम अनूपशहर के रास्ते यह घर लौट रहे थे। संभल से गुजरे तो अंधेरा हो चुका था। हसनपुर मार्ग पर एक स्कूल के निकट लग्जरी कार ने उन्हें रौंद दिया। बाइक पर तीसरे व्यक्ति धर्मपाल निवासी अख्त्यारपुर ठिलुपुरा भी उनके साथ सवार थे। हादसे में अय्यूब और भगवंत सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसा देखा। जान पहचान के होने पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। एंबुलेंस और डायल 112 को फोन किया गया।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस और एंबुलेंस देर से पहुंची। जिस कारण घायलों को समय पर उपचार नहीं मिला और उनकी मौत हुई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भगवंत सिंह के बेटे विशाल के साथ अन्य परिजनों ने जिला अस्पताल में भी यही आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिला अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पंकज लवानिया मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा शांत किया। नखासा थाने के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार को कब्जे में लिया गया है।