{"_id":"68d6f99b139344d3db0843fd","slug":"car-seized-owner-identified-still-eluded-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-127415-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार जब्त, मालिक की पहचान...फिर भी पुलिस के हाथ न आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार जब्त, मालिक की पहचान...फिर भी पुलिस के हाथ न आया
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में ममेरी-फुफेरी बहनों की हादसे में जान लेने वाला चालक पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी नहीं आया है। कार तो पुलिस ने जब्त कर ली है। उसकी पहचान भी सामने आ गई है। कार गांव सुल्तानपुर निवासी राजकुमार के नाम है। प्राथमिक तौर पर तो कार मालिक ही आरोपी है। वह भी भागा हुआ है। पुलिस दो मौत के मामले में भी तेजी से कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जबकि हादसा बेहद गंभीर हुआ है। टक्कर मारने के बाद कार के अंदर गिरी आठ वर्ष की बालिका को चालक 14 किलोमीटर दूर तक ले गया और फेंककर भाग गया। ग्रामीण पीछा करते हुए मौके पर पहुंचे तो बालिका मृत अवस्था में पड़ी मिली। गांव अतरासी निवासी विक्रम सिंह की 22 वर्षीय बेटी ललतेश और आठ वर्षीय भांजी गुंजन मंगलवार को सड़क पार कर रही थीं। संभल की ओर से जा रही वैगनआर कार के चालक ने दोनों को टक्कर मार दी थी। इसमें ललतेश तो सड़क किनारे गिरी लेकिन गुंजन उछलकर कार में जा फंसी। निर्दयी चालक ने 14 किलोमीटर दूर तक कार को दौड़ाया। गांव फरीदपुर चौराहे पर गुंजन को फेंक कर भाग गया। ग्रामीण पीछा करते हुए पहुंचे तो गुंजन का शव मिला। पुलिस की छानबीन शुरूआत से ही सुस्त रही। ग्रामीणों के नंबर बताने पर तो रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद कार जब्त कर ली तो चालक का सुराग नहीं है।
000000000000
ललतेश की होनी थी जल्द ही शादी, गुंजन पढ़ रही थी
विक्रम सिंह की बेटी ललतेश की शादी जल्द ही होने वाली थी। परिवार तैयारी में था लेकिन हादसे ने ललतेश की जान ली और साथ ही गुंजन की भी जान चली गई। विक्रम सिंह का पूरा परिवार इस हादसे से टूट गया है। विक्रम सिंह का कहना है कि उनकी भांजी मुरादाबाद के थाना बिलारी अंतर्गत गांव देवरी की रहने वाली थी। गांव अतरासी में नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। नानी का भी रो रोकर बुरा हाल है।
00000000000000