फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car rammed into truck on highway, two friends died, one serious

हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck on highway, two friends died, one serious
चंदौसी (संभल)। गुन्नौर क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव कैल के पास शनिवार की रात एक कार आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चंदौसी में आवास विकास की मयूर विहार कॉलोनी निवासी सचिन जौहरी (46), शक्तिनगर निवासी राकेश पांडे (51) तथा अंबेपुरम कॉलोनी निवासी विवेक चौहान (45) तीनों दोस्त थे। शनिवार की दोपहर तीनों कार से अलीगढ़ गए थे। वहां उन्हें एक परिचित के तेरहवीं संस्कार में शामिल होना था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तीनों कार से लौट रहे थे। कार विवेक चौहान चला रहे थे। शनिवार रात करीब 11.15 बजे आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव कैल के सामने कार से आगे चल रहे ट्रक ने स्पीड ब्रेकर देख अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। तेज टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार तीनों दोस्तों को बेसुध और लहूलुहान स्थिति में गुन्नौर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने सचिन जौहरी व राकेश पांडे को मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल विवेक चौहान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर तीनों के परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन परिवार के लोग गुन्नौर रवाना हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। साथ ही अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गुन्नौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रॉपर्टी डीलर थे सचिन, राकेश का था दवा का काम
चंदौसी के सचिन जौहरी प्रॉपटी डीलर थे। उनके परिवार में पत्नी शक्ति, बेटी प्रशि, यशि, माता कमलेश जौहरी व पिता प्रकाश चंद्र जौहरी का रो-रो कर बुरा हाल है। राकेश पांडे का चंदौसी में स्टेशन रोड पर मेडिकल स्टोर है। उनकी पत्नी मीनाक्षी पांडे हादसे की जानकारी से बदहवास हो गईं, जबकि बेटा यश पांडे व पुत्री सौम्या पांडे के आंसू भी थम नहीं रहे हैं।
धूमधाम से पोती का नामकरण समारोह करने की तैयारी में थे
चंदौसी। सड़क हादसे का शिकार हुए राकेश पांडे के घर में समारोह की तैयारी चल रही थी। राकेश के बेटे यश पांडे की पत्नी संजली पांडे ने छह दिन पूर्व ही पुत्री को जन्म दिया है। दादा बनने की खुशी के बीच राकेश अपनी पोती का नामकरण समारोह धूमधाम से करने की तैयारी में थे, मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था।

पुराने दोस्त थे सचिन व राकेश
चंदौसी। राकेश पांडे व सचिन जौहरी की दोस्ती 12 साल पुरानी थी। दोनों एक-दूसरे से रोज ही मिलते थे। नजदीकी लोगों ने बताया कि स्टेशन रोड पर स्थित राकेश के मेडिकल स्टोर पर शाम को सचिन का नियमित आना होता था। दोनों पूरे दिन के अपने-अपने काम से फ्री होकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते थे। हालात ऐसे बने कि जिंदगी के अंतिम सफर पर भी दोनों का साथ बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed