फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Camps will be held for three days from today to resolve electricity related issues

Sambhal News: आज से तीन दिन तक लगेंगे शिविर, निपटाएं बिजली संबंधित मामले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held for three days from today to resolve electricity related issues
संभल। विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर सेवाएं देने के लिए 22, 23 और 24 सितंबर को शिविर लगेंगे। अधीक्षण अभियंता विनोद गुप्ता ने बताया कि शिविर डिवीजन स्तर पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें भी सुनीं जाएंगी।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रबंध निदेशक आईएएस ईशा दुहन ने आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक, उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर सेवाएं देने के लिए 22, 23 और 24 सितंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में नए संयोजन, बिल संशोधन, भार वृद्धि, विद्युत बिल जमा करना, पीएम सूर्यघर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, लोड वृद्धि और खराब मीटर, विधा परिवर्तन, विद्युत संबंधी एवं विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतों की सुनवाई आदि की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि ऐसे उपभोक्ता जिनके बिल गलत हैं, उनकी जांच होगी और मौके पर ही बिल संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद हाथों-हाथ जमा हो सकेंगे। यही नहीं, विद्युत चोरी, एफआईआर जैसे प्रकरणों पर भी संशोधन आदि का कार्य किया जाएगा। शिविर में नए संयोजन के लिए आवेदित आवेदन पर मौके पर ही कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि उपभोक्ताओं से अपील है वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर इसका लाभ लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed