फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Camps will be held at the booths today, Aadhar number will be linked with the voter list

बूथों पर आज लगेंगे शिविर, मतदाता सूची से जोड़े जाएंगे आधार नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held at the booths today, Aadhar number will be linked with the voter list
जिले में मतदाता सूची को आधार नंबर से जोड़ने के लिए आज रविवार को बूथों पर विशेष अभियान के तहत शिविर लगाए जाएंगे। बीएलओ आधार नंबर को मतदाता सूची से जोड़ेंगे। शिविर में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

डीएम मनीष बंसल ने बताया कि वोटर लिस्ट के लिए आधार नंबर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। इसके लिए बूथों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यहां न सिर्फ आधार नंबर को जोड़ने के लिए फार्म भरा जाएगा, बल्कि नए मतदाता बनने के लिए भी फार्म भरा जा सकता है। मतदाता सूची में उन्हें अपना नाम दर्ज कराने के लिए फार्म 6 भरना होगा। यह फार्म भरते समय ही वह अपना आधार नंबर भी फार्म में भर देंगे। उन्होंने बताया कि सभी बीएलओ की सूची तहसील एवं विकास खंड मुख्यालयों पर चस्पा कराई जाएगी। डीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जिन लोगों की मौत हो चुकी है या स्थानांतरित होकर कहीं चले गए हैं तो ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का कार्य भी किया जाना चाहिए। गलत तरीके से किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटा तो जिम्मेदारी निर्धारित कर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed