फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cabinet miniater pic viral

कैबिनेट मंत्री का फोटो अब भाजपा सांसद के साथ लगाया

Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 21 Feb 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
cabinet miniater pic viral
फेसबुक पर एक बार फिर शरारत की गई है। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के फोटो के साथ भाजपा के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता को गुफ्तगू करते हुए दर्शाया गया है। फोटो सोनम चौधरी की फेक आईडी से आया है। ऐसा माना जा रहा है कि कट-पेस्ट करके फोटो तैयार किया गया है।
विज्ञापन



यह फोटो सोनम चौधरी के नाम से बनी उसी मेल आईडी से पोस्ट किया गया है जिससे पहले एक फोटो पोस्ट किया गया। पिछले फोटो में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद और उनके बेेटे सुहेल इकबाल को भाजपा नेताओं के साथ खड़ा हुआ दिखाया गया था जबकि राजनीतिक रूप से भाजपा और सपा आमने सामने हैं।
विज्ञापन



कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने इस पर सख्त आपत्ति की थी। उनके बेटे शान इकबाल ने सोनम चौधरी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की सर्विलांस टीम ने छानबीन की। पुलिस की जांच से पता लगा है कि फेक आईडी से फोटो पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लेकिन कंप्यूटर के आईपी एड्रेस और अन्य तरीकों से अब उस व्यक्ति को चिह्नित किया जा रहा है जिसने फोटो पोस्ट किए हैं। दोषी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ब्लाक प्रमुख चुनाव में संभल ब्लाक से सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां के भाई आरिफ उर्फ गुल्लू उम्मीदवार थे।


उनकी उम्मीदवारी को सपा के कई खेमे शुरू से ही मजबूत नहीं मान रहे थे और इसे लेकर सपा में अंदरूनी खींचतान थी लेकिन इसके बावजूद जिलाध्यक्ष ने अपने भाई को चुनाव लड़वाया और आखिरकार वह चुनाव हार गए। हार पर सपा में रार हुई।


सपा कार्यालय के सामने लगे एक फ्लैक्सी में कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद के फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद सोनम चौधरी के नाम से बनी मेल आईडी से एक फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया गया जिसमें नवाब इकबाल महमूद और उनके बेटे सुहेल इकबाल को भाजपा नेता और पूर्व ब्लाक नरेंद्र सिंह को साथ साथ दर्शाया गया है।


दरअसल सपा जिलाध्यक्ष के भाई को हराकर नरेंद्र सिंह की पत्नी कुसुम देवी ब्लाक प्रमुख चुनी गईं हैं। इस चुनाव परिणाम के बाद से लगातार नवाब इकबाल महमूद निशाने पर हैं। खुद मंत्री नवाब इकबाल महमूद का इस बारे में कहना था कि यह सब सियासी मुखालिफों का काम है।



लेकिन अब जब दूसरी बार उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई तो उनके स्वर बदले हुए हैं। उनका कहना है कि देश तो बहुत आगे बढ़ चुका है। संभल अभी काफी पीछे है। छोटी-मोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लोग नरेंद्र मोदी की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। राहुल गांधी के फोटो के साथ कट-पेस्ट कर रहे हैं। इससे भी कहीं ज्यादा अहम है क्षेत्र का विकास कराना। उसके लिए मैं जुटा हुआ हूं और आगे भी जुटा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed