फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caa protest matter in sambhal

नागरिकता कानून को लेकर हुई हिंसा की मजिस्ट्रीयल जांच करेंगे एडीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
caa protest matter in sambhal
संभल। संभल में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए बवाल में मजिस्ट्रीयल जांच होगी। यह जांच अपर जिलाधिकारी करेंगे। जिलाधिकारी की ओर से उन्हें नामित किया गया है। मालूम हो 19 और 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नगर में हिंसा हुई थी। जिसमें पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई। उपद्रवियों ने आगजनी की थी।
विज्ञापन

इस हिंसा के दौरान नगर के देहली दरवाला निवासी शहरोज और रायसत्ती खेड़ा निवासी बिलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने 43 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें 43 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अभी अन्य आरोपियों की तलाश फोटो और वीडियो के माध्यम से की जा रही है। दरअसल संभल में हुई हिंसा का संज्ञान शासन ने लिया था। जिसको जल्द काबू करने के लिए भी शासन स्तर से निर्देश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बवालियों से वसूली किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही थी। इसी क्रम में अब तक 59 लोगों को वसूली के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए अपर जिलाधिकारी को जिलाधिकारी ने नामित किया है। जिससे पूरे मामले की हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed