फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   caa matter in chandausi sambhal

शांति व्यवस्था के बीच चंदौसी में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
caa matter in chandausi sambhal
चंदौसी में रविवार को शांति व्यवस्था को लेकर गश्त करते एएसपी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। चंदौसी में शांति व्यवस्था बरकरार है, लेकिन पुलिस की सतर्कता लगातार बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ व कोतवाली प्रभारी समेत भारी पुलिस बल के साथ रविवार की देर शाम चंदौसी में पैदल मार्च किया। लोगों से संपर्क करके शांति व्यवस्था को बरकरार रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

20 दिसंबर को चंदौसी में भी उपद्रव के दौरान आगजनी, पथराव, फायरिंग आदि हुई थी। जिसके बाद अपर जिलाधिकारी ने 12 लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

18 लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट भी लिखी थी। एक बाइक को जलाने की रिपोर्ट दर्ज हुई। हालांकि उसके बाद लगातार शहर में शांति व्यवस्था कायम है। स्थानीय लोग भी लगातार शांति व्यवस्था के लिए प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि चंदौसी को जिले की सबसे अधिक शांतिप्रिय नगरी माना जाता है, यहां लंबे अर्से के बाद माहौल खराब हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी का माहौल सामान्य देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटियों को हटा लिया गया है लेकिन प्रमुख स्थानों पर पुलिस की ड्यूटियां अभी लगी हुई हैं, खुफिया विभाग भी लगातार नजर रखे हुए हैं।

रविवार की देर शाम यहां पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने सीओ अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह व भारी फोर्स के साथ शहर के विभिन्न रास्तों पर पैदल मार्च करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया कि अब शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जो चेहरे माहौल खराब करने में शामिल थे, उनकी पहचान का कार्य लगातार चल रहा है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed