फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   By reaching the booths, the polling parties dealt with the election work.

बूथों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टियों ने निपटाया चुनावी कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
By reaching the booths, the polling parties dealt with the election work.
चंदौसी। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों ने अपने कार्य निपटाए। बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों की भोजन की जिम्मेदारी रसोइयो को सौंपी गई है। रविवार की शाम तक हर पोलिंग बूथों पर बिस्तर, गद्दे आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार को बहजोई की रिजर्व पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियों को विधानसभा चुनाव संपन्न कराने भेजा गया। शाम को विधानसभा क्षेत्र के हर पोलिंग बूथों पर पहुंच पोलिंग पार्टियों ने अपना-अपना कार्य निपटाना शुरू कर दिया। पोलिंग पार्टियों को अपना कार्य निपटाने को एक से दो घंटे का समय लगा। प्रशासन ने हर पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों के भोजन के लिए रसोइयों को तैनात कर दिया था। पोलिंग बूथ पर शाम होने से पहले ही बिस्तर व गद्दे डालवा दिए थे। हर पोलिंग बूथ पर बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है। ताकि रात को पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा गांव के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था भी दुरुस्त रही। हर पोलिंग बूथ के बाहर बल्लियों से बैरीकेटिंग की गई है। ताकि सोमवार को चुनाव शुरू होने पर मतदाता कतार में खड़े होकर पोलिंग बूथ में प्रवेश कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed