फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Businessman found injured in Khanti, dies

Sambhal News: खंती में घायल अवस्था में मिले व्यापारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Businessman found injured in Khanti, dies
चंदौसी सीएचसी में व्यापारी की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़ - संवाद - फोटो : samvad
चंदौसी(संभल)। गांव बेरनी के पास बुधवार की दोपहर खंती में घायल अवस्था में पड़े मिले ब्रजनगर गणेश कॉलोनी निवासी सचिन सक्सेना (40) की सीएचसी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर की ब्रजनगर गणेश कॉलोनी निवासी सचिन सक्सेना की एमजी कॉम्पलेक्स में शिवहरि मोबाइल पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की दोपहर वह गांव बेरनी के पास सड़क किनारे खंती में घायल अवस्था में पड़े मिले। पास ही उनकी बाइक भी थी। पहचान न होने पर राहगीरों ने उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर भाई मिंटू व हिमांशु मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संतुष्टि न होने पर परिजन उन्हें अन्य चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सचिन सक्सेना बुधवार की सुबह आठ बजे करीब शाहबाद कस्बा में एक दुकानदार को माल देने के लिए बाइक से निकले थे। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शाहबाद से लौटते समय गांव बेरनी के पास कोई अज्ञात वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारकर चला गया। मृतक अपने पीछे मां सरला देवी, पत्नी अंजु, बेटा कृष्णा, आरव व बेटी सांगवी को छोड़ गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed