{"_id":"612d31a38ebc3ec36e6e0f3b","slug":"business-board-will-celebrate-business-day-on-september-3-chandausi-news-mbd4009710138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सितंबर को व्यापारी दिवस मनाएगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सितंबर को व्यापारी दिवस मनाएगा व्यापार मंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की जवाहर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में तीन सितंबर को व्यापार दिवस मनाए जाने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर ने कहा कि तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाने का अभियान शुरू हो चुका है। अभियान के चलते व्यापारियों ने बड़े स्तर पर अपने मन की बात शीर्षक को पोस्ट कार्ड के जरिए मांगों को प्रधानमंत्री को भेजा गया है। जिसमें प्रधानमंत्री से पूरे भारत वर्ष में व्यापारियों के सम्मान में तीन सितंबर को व्यापार दिवस घोषित करने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों द्वारा 30 व 31 अगस्त को पदयात्रा निकालकर तीन सितंबर के लिए व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। एक व दो सितंबर को दोपहिया वाहन रैली निकाल बाजारों में तीन सितंबर की व्यापारियों को बधाई दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश युवा मंत्री शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, प्रभात कृष्णा, उमेर शमसी, उमेश वार्ष्णेय, सुशील कुमार, परितोष मिश्रा, कृष्णा गोयल, वसीम खान आदि मौजूद रहे।