फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Buses went to BJP's rally, passengers suffered at the bus stand

भाजपा की रैली में गईं बसें, बस स्टैंड पर यात्रियों ने झेली दुश्वारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Buses went to BJP's rally, passengers suffered at the bus stand
संभल। रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। मायूस लोग बसों के इंतजार में घंटों तक खड़े रहे। चालक- परिचालकों ने बताया कि 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में भाजपा की रैली है। इसलिए रोडवेज बसों को शाहजहांपुर मंगवाया गया है। संभल-मुरादाबाद चलने वाली 25 बसें शाहजहांपुर के लिए चली गई हैं, इसलिए बसों की कमी आ गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर में 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के साथ रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के लिए परिवहन विभाग ने संभल से 25 बसों को आरक्षित कर शाहजहांपुर भेजा है। जिसके बाद संभल में रोडवेज बस स्टैंड पर बसों की समस्या पैदा हो गई है। बसों की किल्लत से यात्रियों को न सिर्फ शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ा बल्कि अभी शनिवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे मेरठ, अलीगढ़, आगरा और अन्य स्थानों के रूट पर जाने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से अफरातफरी का माहौल नजर आया। केवल सात बसें चलीं। इसमें सवार होने के लिए आपाधापी का माहौल बना रहा। जब भी बस आती, आपाधापी के माहौल में शीघ्र ही यात्री उसमें सवार हो जाते हैं। पूरे दिन यही क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे से रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा होकर बस आने का इंतजार कर रहा हूं। साथ में कई लोग और भी हैं। मुरादाबाद जाना है, लेकिन बस नहीं आई है। बस स्टैंड पर जिम्मेदार बसों के रैली में जाने की बात कह रहे हैं।
मोहम्मद जीशान, राहगीर
मुझे गोरखपुर जाना है। मुरादाबाद से टिकट कराया है। शाम को पौने चार बजे की ट्रेन है, लेकिन यहीं इंतजार में हूं यदि बस नहीं मिली तो ट्रेन छूट सकती है। रैली में जाने की बात कह रहे हैं, यह गलत है। यदि रैली में बसों को लगाया गया तो कम से कम यात्रियों के लिए इंतजाम किया जाता।

मोहम्मद जावेद, राहगीर
संभल-मुरादाबाद मार्ग पर 32 बसों का संचालन होता है, लेकिन 25 बसों को ऊपर से ही रोक दिया गया है। सिर्फ सात बसें आ जा रहीं हैं, इसमें कुछ देरी हो रही है।
महर अब्बास, रोडवेज स्टेशन प्रभारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed