फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bus collides with passengers and overturns, 7 injured passengers

यात्रियों से भरी बस कार से टकराकर पलटी, सात घायल

Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with passengers and overturns, 7 injured passengers
संभल- जोया मार्ग पर नाहरठेर गांव में बस पलटने के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में संभल जोया-मार्ग पर गांव नाहरठेर के पास बुधवार दोपहर निजी यात्री बस और इंडिका कार की सीधी भिड़ंत हो गई। बस खंदक में पलट गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में कार के चालक समेत सात लोग घायल हुए।
विज्ञापन


बस में सवार तीस यात्री भी मामूली चोटिल हुए हैं लेकिन वह अपने-अपने घर चले गए। बस की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई गई। थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और उपचार में सहयोग दिया। बस का चालक भाग गया। पुलिस ने इत्तफाकिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



अमरोहा जिले के जोया से संभल के लिए निजी बस चली। बुधवार दोपहर एक बजे गांव नाहरठेर के पास प्राथमिक विद्यालय के निकट संभल की ओर से जा रही इंडिका कार से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बस की दिशा बदल गई। इतना ही नहीं, बस असंतुलित होकर खंदक में पलट गई। दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर नखासा थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्र भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर बताया गया कि बस में सवार तकरीबन तीस यात्री भी हादसे में चोटिल हो गए। लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। हादसे में इंडिका सवार इरफान पुत्र अख्तर अली, संजीदा पुत्री अफसर अली, अबुजर पुत्र शराफत अली, इंशा पुत्री शराफत निवासी गांव नाधा थाना जरीफनगर जनपद बदायूं, रेशमा पुत्री अय्यूब निवासी गांव भीकनपुर कुलवाड़ा कुंदरकी, कार चालक सुन्दर पुत्र प्रेम सिंह निवासी सहसवान घायल हुए। कार में हिना पुत्री अख्तर अली भी थी। यह सभी शराफत की साली की दो ननदों की शादी में शामिल होने के लिए जोया के पास गांव टिकिया फत्तेहपुर जा रहे थे।

रास्ते में हादसा हो गया। इनके अलावा बस में सवार कुंता पत्नी जयपाल सिंह निवासी गांव रेरई थाना आदमपुर घायल हुई। कुंता असमोली के गांव मनोटा स्थित मायके से वापस रेरई जा रही थी। पुलिस ने घायलों के अलावा घटना में चोटिल हुए यात्रियों को एक स्कूल की बस से संभल जिला अस्पताल भेजा। लेकिन संभल पहुंचने पर चोटिल हुए लोग उतर गए। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों का डाक्टरों ने उपचार किया। गंभीर रूप से घायल कार चालक इरफान और कुंता को मुरादाबाद रेफर कर दिया। इंडिका सवार लोगों ने बस की तेज गति को हादसे का कारण बताया।


कहा कि इंडिका के चालक ने बचने का प्रयास किया। लेकिन बस ने टक्कर मार दी। जिसमें कार में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ओर से इत्तेकाफिया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बस का चालक भाग गया था। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed