{"_id":"68b756f7cdc358990908685d","slug":"bulldozers-were-run-on-illegal-shops-and-encroachments-amidst-the-tussle-in-the-mandi-samiti-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-126536-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडी समिति में नोकझोंक के बीच अवैध दुकानों व अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडी समिति में नोकझोंक के बीच अवैध दुकानों व अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
संभल मंडी समिति में अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद
संभल। मंडी समिति में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नोकझों के बीच कई अवैध दुकानों को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। बाउंड्री, दुकान के ऊपर अवैध दीवार, रेलिंग पर भी बुलडोजर चला। करीब तीन घंटे तक कार्रवाई चली। समझाने के बाद विरोध कर रहे लोग शांत हो गए थे।मंडी समिति परिसर में अतिक्रमण को लेकर पिछले महीने 88 दुकानदारों को नोटिस दिए गए थे। इसके बाद तमाम दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया था। मंगलवार को दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र, पुलिस पीएस और बुलडोजर को लेकर मंडी समिति पहुंचे। पहले दुकानदारों ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। करीब दो बजे से कार्रवाई शुरू की गई।
फल सब्जी मंडी में बुलडोजर ने दुकानों के आगे अवैध अतिक्रमण को तोड़ना शुरू किया। दूसरे हिस्से में जब टीम पहुंची तो दुकान के ऊपर अवैध दीवार दिखाई दी। बुलडोजर ने उस दीवार को ध्वस्त कर दिया। आगे बढ़ने पर दुकान अवैध दिखाई दी। उसके ऊपर कपड़ा ढका हुआ था। बुलडोजर ने उस दुकान को तोड़ दिया। पास में ही दुकान के पिछले हिस्से में अवैध निर्माण दिखाई दिया तो उसे भी तोड़ा दिया। बाउंड्री को भी बुलडोजर ने ध्वस्त किया। इस दौरान दुकानदार और आढ़ती जमा हो गए। उन्होंने दुकानों को तोड़ने का विरोध जताया, जिन्हें अधिकारियों ने समझाकर शांत कर दिया।
यहीं पर एक दुकानदार से दुकान का स्वरूप बदलने को लेकर पूछा गया। बुलडोजर ने रेलिंग को भी तोड़ा। इसके बाद आगे बढ़ने पर भी अवैध दुकानों तो तोड़ने के साथ ही अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कराने के साथ ही अतिक्रमण हटवाया गया है।
विज्ञापन
0000000
दुकान पर चस्पा मिला स्टे, कराई बंद
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मंडी समिति में एक दुकान पर जब टीम पहुंची तो उस पर न्यायालय का स्टे चस्पा मिला। कोई नोटिस या दावा मंडी समिति को प्राप्त नहीं हुआ। यथा स्थिति में दुकान बंद है। उस दुकान पर अपना ताला लगा दिया गया। संवाद
0000000
अतिक्रमण अभियान से मची खलबली
मंडी समिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने से घंटों तक खलबली का माहौल बना रहा। जिस वक्त अधिकारी कार्रवाई करा रहे थे तब तमाम दुकानदार, पल्लेदार और अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस कर्मी भी बार-बार उन्हें हटा रहे थे लेकिन मौके पर मौजूद रहे। संवाद