फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BSc student died after his bike hit a divider

Sambhal News: डिवाइडर में बाइक घुसने से बीएससी के छात्र की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
BSc student died after his bike hit a divider
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में नगर पंचायत कार्यालय के सामने सोमवार को देर शाम करीब सात बजे अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र निखिल गुप्ता (22) निवासी गांव गरवारा थाना असमोली की मौत हो गई। हादसे वक्त बाइक में हेलमेट टंगा हुआ था। निखिल गुप्ता की मौत से परिवार के लोग बिलखते रहे।गांव गरवारा निवासी कपिल कुमार ने बताया कि भाई निखिल गुप्ता मुरादाबाद के लोधीपुर में स्थित आईएफटीएम से बाइक से लौट रहा था। सिरसी में हादसा हो गया। हादसे में घायल हुए निखिल गुप्ता को निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मां आशा, पिता मुनीश कुमार आदि बिलखने लगे। निखिल गुप्ता चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि किसी वाहन से बचने के चलते युवक की बाइक डिवाइडर में घुस गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed