फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother had conspired to kidnap teenager to extort money from father

Sambhal News: पिता से रुपये ऐंठने के लिए भाई ने रची थी किशोर के अपहरण की साजिश

Sat, 03 Aug 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 03 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Brother had conspired to kidnap teenager to extort money from father
संभल। मोहल्ला बेगम सराय निवासी हर्षित (14) के अपहरण की साजिश उसके बड़े भाई लवकुश उर्फ लकी ने पिता से रुपये ऐंठने के लिए रची थी। पुलिस ने छानबीन की तो हकीकत सामने आ गई। किशोर व उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर फिरौती की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी ने बताया कि उसे एक लाख रुपये की जरूरत थी, जबकि छोटे भाई पर ऑनलाइन गेम खेलने में करीब 50 हजार रुपये का कर्जा हो गया था। इसलिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बेगम सराय निवासी हर्षित के अपहरण की कहानी उसके बड़े भाई लवकुश उर्फ लकी ने रची थी। ताकि दोनों पिता से रुपये ऐंठ सके। बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने अपने छोटे भाई को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव एंजरा निवासी अभिषेक के घर छोड़ दिया था और उससे कहा था कि परिवार के सभी लोग वैष्णोदेवी जा रहे हैं। बताया कि एंजरा पहुंचने से पहले कपड़ा डालकर फोटो ले लिए थे। रात में फर्जी आईडी बनाई और उसके माध्यम से पिता को अपहरण की धमकी के मैसेज कर गुमराह किया। सबूत के तौर पर फर्जी फोटो भी दिखाए गए। इसके बाद बृहस्पतिवार को 1.50 लाख रुपये वसूल कर लिए और भाई को योजना के अनुसार कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। जो बाद में परिजनों को मिल गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने बताया है कि उसको एक लाख रुपये की जरूरत थी, दुकान लेने के लिए और छोटे भाई पर ऑनलाइन गेम का 50 हजार रुपये का कर्जा था। इसलिए दोनों भाइयों ने मिलकर यह झूठी कहानी बनाई और तहकीकात में पकड़े गए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

00000000000000000
पिता से की थी दो लाख रुपये की मांग
14 वर्षीय किशोर अपने घर में ही बनी दुकान में मोबाइल रिपेरिंग का काम करता है। वह बुधवार की शाम को मुरादाबाद मार्ग पर लगने वाले एक ठेले से मोमोज लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन तलाश करने में लगे थे। इसी दौरान किशोर की बहन की आईडी पर अपहरण किए जाने का मैसेज मिला। फोटो देखकर परिजन बेहाल हो गए, लेकिन पुलिस को बताने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी थी। लिहाजा परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और दो लाख रुपये जुटाने में लग गए। सुबह तक डेढ लाख रुपये ही एकत्र हो सके। बृहस्पतिवार की सुबह में बताए गए स्थान गोमासत्ती श्मशान के पीछे डेढ़ लाख रुपये रख दिए। बाद में मैसेज करके बताया गया कि रुपये मिल गए हैं, और किशोर कहां है उसका भी पता बताया गया। किशोर के मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अपहरण के इस फर्जी मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
घर से बरामद हुए 1.35 लाख रुपये
किशोर और उसके बड़े भाई से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि जो रुपये परिजनों से अपहरण के नाम पर लिए हैं वह घर में ही रखे हैं। पुलिस ने निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। पुलिस को मौके से 1.35 लाख रुपये मिले हैं। 15 हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल भी बरामद किया है।

00000000000000000
कोट
अपहरण की घटना किशोर और उसके भाई ने रची थी। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर छानबीन की। जिसमें घटना संदिग्ध पाई गई। किशोर और उसके बड़े भाई से पूछताछ की तो उन्होंने घटना कबूल की और निशानदेही पर रुपये भी बरामद कराए। खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम मेरे द्वारा दिया जाएगा।
कुलदीप सिंह गुनावत, एसपी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed