फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   broke 650 poles in strom

आंधी में टूटे 650 खंभे, 396 गांवों में अंधेरा

Sun, 03 Jun 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 03 Jun 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
broke 650 poles in strom
सिंचाई विभाग के कार्यालय में विद्युत लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
आंधी से मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के कारण 150 बिजली लाइनें क्षति ग्रस्त हुईं । 650 खंभे टूटे। शहर की बिजली आपूर्ति को 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुचारुकिया जा सके। जबकि 396 से अधिक गांवों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली विभाग के कर्मचारी आंधी  में हुए नुकसान का आंकड़ा जुटाने में जुटे है।
विज्ञापन

 
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय, हयातनगर, मुरादाबाद रोड पर करीब एक दर्जन बिजली के खंभे टूटे मिले। तेज आंधी के कारण जिले भर के 19 सब स्टेशनों से जुड़े सभी फीडर प्रभावित हुए हैं। संभल शहर में 28 फीडरों पर 12 घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को ठीक कराया जा सका, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली कर्मियों ने बताया कि तेज आंधी के दौरान कई पेड़ टूट कर गिरे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
विज्ञापन


इससे बिजली लाइनों को ठीक करने में दिक्कत आ रही है। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के तार टूटने और खंभे टूटने के आंकड़ों का पता करने के लिए कर्मचारी दिन भर ग्रामीण क्षेत्र में दौरा करते दिखे। आंकड़े जुटने के बाद नए खंभों को लगाया जाएगा। कितने दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अंधेरे से छूटकारा मिलेगा, इसका जवाब विभाग के अधिकारी देने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed