{"_id":"60cf92808ebc3e708f7fde5e","slug":"bridge-washed-away-by-rain-villagers-demonstrated-sambhal-news-mbd392943938","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की पुलिया बह जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की पुलिया बह जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अहमदनगर थरैसा-सिंहपुर मार्ग के बीच बनी पुलिया बारिश में बह गई। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई तो आक्रोश पनप गया। आक्रोशित लोगों ने राज्यमंत्री गुलाब देवी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि राज्यमंत्री गुलाब देवी के कहने पर सड़क बनी और उसमें पुलिया का निर्माण हुआ तो फिर घटिया सामग्री का प्रयोग क्यों किया गया। इस पर ध्यान क्यों नही दिया गया। वहीं राज्यमंत्री ने इस मामले में विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर पुलिया को ठीक कराने की बात कही है।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में अहमदनगर थरैसा-सिंहपुर के डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। पहले यहां कच्चा मार्ग था और ग्रामीणों ने चंदौसी विधायक राज्यमंत्री गुलाब देवी से शिकायत की और सड़क बनवाने की मांग की थी। इसके बाद सड़क का निर्माण कराया गया। आरोप है कि बिना जांच पड़ताल के ही मार्ग को पास कर दिया गया। सिंहपुर निवासी गंगा सिंह ने बताया कि एक महीने पहले चंदौसी विधायक गुलाब देवी के प्रयास से तीन किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य हुआ। बारिश में एक पुलिया बह गई, जिससे मार्ग का संपर्क टूट गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। अहमदनगर थरैसा के निवासी राहुल सिंह ने कहा कि दूसरी पुलिया की भी हालात खराब है। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। होराम सिंह, बृजेश सिंह, अवधेश कुमार, सुदेश कुमार, राजेश सिंह, जितेंद्र राघव, लोकेश कुमार, कृष्णपाल, उमेश सिंह, विकेश राघव, अतीश कुमार, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------
फोटो
कोट
अहमदनगर थरैसा से सिंहपुर तक डेढ़ किलोमीटर के खराब मार्ग को लोक निर्माण विभाग के द्वारा नए सिरे से बनवाया गया है। बरसात के पानी से मार्ग की पुलिया बहने की बात सामने आई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तत्काल पुलिया को सही कराने को कहा जाएगा। पुलिया के निर्माण में घटिया सामग्री की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
गुलाब देवी, चंदौसी विधानसभा क्षेत्र विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री।