{"_id":"62210ddbb86ce022d91d038e","slug":"bride-and-bridegroom-fight-over-transaction-relationship-broken-chandausi-news-mbd420533299","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की तिथि निर्धारित करते लेनदेन लड़का-लड़की पक्ष में मारपीट, रिश्ता टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की तिथि निर्धारित करते लेनदेन लड़का-लड़की पक्ष में मारपीट, रिश्ता टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में शादी की तिथि निर्धारित करते समय लेनदेन को लेकर लड़का-लड़की पक्ष में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। बिचौलिए के माध्यम से लड़के वालों ने सभी सामान वापस कर रिश्ता तोड़ लिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि सामान वापस हो गया, पर कुछ पैसे रह गए हैं। पुलिस को मौखिक शिकायत की है।
थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही व्यक्ति के कहने पर जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। आठ दिन पहले लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को बाइक व अन्य कुछ सामान बतौर दहेज दिया था। बृहस्पतिवार को शादी की तिथि तय करने के लिए लड़की पक्ष के कुछ लोग लड़के पक्ष के घर आए थे। बातचीत के समय लेनदेन को लेकर बात बढ़ गई । बात बढ़ने पर दोनों तरफ से वाद विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया। लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने की बात कही और दहेज स्वरूप दी गई बाइक व अन्य सामान लेकर वापस आ गए। इसके बाद लड़की पक्ष ने पतरिया चौकी में मौखिक रूप से लड़के वालों पर कुछ धन वापस न करने की शिकायत की है। थाना जुनावई प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि रिश्ते के लिए तिथि तय करते समय लेनदेन को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। आपसी समझौते से विवाद को खत्म कर दिया जाएगा।