फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bride and bridegroom fight over transaction, relationship broken

शादी की तिथि निर्धारित करते लेनदेन लड़का-लड़की पक्ष में मारपीट, रिश्ता टूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bride and bridegroom fight over transaction, relationship broken
क्षेत्र के एक गांव में शादी की तिथि निर्धारित करते समय लेनदेन को लेकर लड़का-लड़की पक्ष में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। बिचौलिए के माध्यम से लड़के वालों ने सभी सामान वापस कर रिश्ता तोड़ लिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि सामान वापस हो गया, पर कुछ पैसे रह गए हैं। पुलिस को मौखिक शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पड़ोस के ही व्यक्ति के कहने पर जुनावई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। आठ दिन पहले लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को बाइक व अन्य कुछ सामान बतौर दहेज दिया था। बृहस्पतिवार को शादी की तिथि तय करने के लिए लड़की पक्ष के कुछ लोग लड़के पक्ष के घर आए थे। बातचीत के समय लेनदेन को लेकर बात बढ़ गई । बात बढ़ने पर दोनों तरफ से वाद विवाद हुआ जो मारपीट तक पहुंच गया। लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने की बात कही और दहेज स्वरूप दी गई बाइक व अन्य सामान लेकर वापस आ गए। इसके बाद लड़की पक्ष ने पतरिया चौकी में मौखिक रूप से लड़के वालों पर कुछ धन वापस न करने की शिकायत की है। थाना जुनावई प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि रिश्ते के लिए तिथि तय करते समय लेनदेन को लेकर मारपीट की जानकारी मिली है। किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। आपसी समझौते से विवाद को खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed