फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   branded company k nakli garm kapde bramd, ek pakda

ब्रांडेड कंपनी के नकली गर्म कपड़े बरामद एक पकड़ा

Thu, 12 Jan 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 12 Jan 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
टीम की कार्रवाई को देख कपड़ा व्यापारी व जनरल स्टोर के दुकानों की शटर गिरते नजर आए। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक दुकानदार को पकड़ लिया। उसके पास से काफी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नकली गर्म कपड़े मिले।  
विज्ञापन

कस्बा बबराला में स्टेशन रोड़ पर नई दिल्ली से आई वस्त्र कॉपी राइट की टीम ने पुलिस को साथ लेकर तकरीबन रात आठ बजे कपड़े दुकान व जनरल स्टोर पर छापामारी की, जिसमें उन्होंने दो दुकानों पर ब्रांडेड कंपनी (अमूल मांचो) के नाम पर नकली माल को बरामद किया। एक जनरल स्टोर पर गर्म कपड़ों के 130 पीस व दूसरी दुकान से 23 पीस मिले। एसआई रविंद्र सिंह ने पुलिस बल साथ लेकर मौके से एक दुकानदार को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। टीम की इस कार्रवाई से कस्बा के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम आगे बढ़ पाती, तब तक अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थी। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक देशपाल सिंह ने बताया कि बबराला निवासी ऋषिपाल पुत्र भूपसिंह व पूरनलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली गुन्नौर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें धारा ट्रेड मार्क का दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed