फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Boy injured in collision with police car, villagers jammed for half an hour in protest

Sambhal: पुलिस कार की टक्कर से बालक घायल, विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 08 Aug 2022 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 01:24 AM IST
सार

परिजनों का कहना था कि बालक हाईवे किनारे स्थित अपने पिता के होटल से गांव में घर जा रहा था कि तभी हादसा हो गया। इस बीच परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Boy injured in collision with police car, villagers jammed for half an hour in protest
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बमनेटा के निकट पुलिस कार ने 12 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एडीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान करीब पौन घंटे तक जाम लगा रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


रविवार को शाम करीब पौने आठ बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट एक पुलिस कार की टक्कर से 12 वर्षीय बालक त्रिभवन पुत्र पीतम निवासी गांव बमनेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल को उपचार के लिए चंदौसी ले जाया गया, जहां से घायल बालक को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि बालक हाईवे किनारे स्थित अपने पिता के होटल से गांव में घर जा रहा था कि तभी हादसा हो गया। इस बीच परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर करीब साढ़े आठ बजे एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी व एएसपी आलोक कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने भी ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण माने। इस दौरान करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा। एएसपी ने बताया कि पुलिस वाहन समेत चालक हिरासत में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed