{"_id":"5e78dfe18ebc3e78dc77714f","slug":"border-seal-in-sambhal-for-corona-virus-chandausi-news-mbd344156448","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: रोडवेज, ट्रेन के बाद निजी बस, ऑटो, ई-रिक्शा पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: रोडवेज, ट्रेन के बाद निजी बस, ऑटो, ई-रिक्शा पर लगाई रोक
विज्ञापन
संभल में ई-रिक्शा को रोकती ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : SAMBHAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी/गुन्नौर। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर रेल, रोडवेज के बाद अब निजी ट्रांसपोर्ट, ऑटो, ई-रिक्शा पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक लॉक के आदेश मिलते ही एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ अशोक कुमार ने सभी एसोसिएशन को सूचित किया तथा नगर में घूम-घूमकर वाहनों को बंद करा दिया। साथ ही निजी वाहनों से घूम रहे लोगों को जरूरी काम से ही बाहर निकलने की हिदायत दी।
जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को सामान्य रूप से बाजार खुला। सुबह करीब दस बजे प्रशासन को निजी ट्रांसफोर्ट, प्राइवेट, ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों को बंद कराने के निर्देश मिले। एसडीएम व सीओ ने सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों को आदेश से अवगत कराया। बताया कि सभी तरह के वाहन 25 मार्च तक पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी तरह के यात्री वाहन संचालित नहीं होंगे। चंदौसी में बहजोई अड्डा, मालगोदाम रोड अड्डा, इस्लामनगर अड्डा, तहसील तिराहे पर शाहबाद अड्डा पहुंचकर चालकों को जानकारी दी। सभी ने कोरोना से बचाव को संचालन बंद कर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्राइवेट बस, ऑटो, ई-रिक्शा को लाइन में खड़ा कर दिया।
पुलिस ने की सघन चेकिंग
प्रभारी कोतवाली निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने टीम के साथ शहर में कई स्थानों पर चेकिंग की। निजी वाहनों से जा रहे लोगों को रोककर कोरोना से बचाव के लिए घरों में रहने की हिदायत दी। बेवजह घूम रहे दुपहिया वाहन चालकों को रोककर समझाया तथा काम से ही घर से बाहर आने को कहा।