फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Board imposed on BJP leaders not to enter the village in sambhal

किसान आंदोलन के समर्थक युवाओं ने बीजेपी नेताओं के प्रवेश न करने का बोर्ड लगाया, पुलिस ने उखाड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Board imposed on BJP leaders not to enter the village in sambhal
संभल के गांव चंदावली में बीजेपी नेताओं के प्रवेश पर रोक का बोर्ड लगाते युवा। - फोटो : SAMBHAL
संभल। तीन कृषि कानूनाें के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में संभल के गांव चंदावली में युवाआें ने बीजेपी नेताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने देने का बोर्ड लगा दिया। इसकी जानकारी नखासा थाना पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस बोर्ड उठाकर थाने ले गई। इसकी जानकारी बोर्ड लगाने वाले युवाओं को हुई तो उन्होंने विरोध किया। भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों को सूचना दी गई। भाकियू (अअ) के मंडल सचिव ने पुलिस द्वारा बोर्ड उखाड़ने की कार्रवाई को गलत बताया है। साथ ही प्रवेश न करने की चेतावनी दीवाराें पर लिखवाने की बात कही है।
विज्ञापन

रविवार को गांव चंदावली में कुछ युवाओं ने गांव के मुख्य मार्ग पर बोर्ड लगाया। इसमें लिखा था कि गांव में बीजेपी नेताओं का प्रवेश मना है। युवा बोर्ड लगाकर चले गए। दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस पहुंची और बोर्ड उखाड़ लाई। युवाओं को इसकी जानकारी मिली तो वह गांव सिंहपुरसानी में मौजूद पुलिस के पास पहुंच गए। बोर्ड उखाड़ने की कार्रवाई को गलत बताया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो भाकियू अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मंडल महासचिव संजीव गांधी ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया और कहा कि जब पुलिस किसानों के लिए कीलें लगा सकती है तो किसान प्रवेश न करने का बोर्ड भी नहीं लगा सकते। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बोर्ड गलत उखाड़ा है। यह पुलिस का अधिकार नहीं है। साथ ही कहा कि अब वह गांव में मकानों की दीवारों पर बीजेपी नेताओं के प्रवेश न करने की चेतावनी लिखवाएंगे। फिर क्या पुलिस लोगों की दीवारें उखाड़कर ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड युवाओं ने लगाया था। उस बोर्ड पर किसी के लिए अभद्रता नहीं लिखी थी। इसके बाद भी पुलिस बोर्ड उखाड़ लाई। जबकि पुलिस को यह अधिकार नहीं है। अब दीवारों पर लिखवाया जाएगा कि बीजेपी नेताओं का प्रवेश मना है। तब पुलिस क्या दीवार उखाड़ लाएगी।
संजीव गांधी, मंडल महासचिव, भाकियू (अअ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed