फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   board exams

जिले के 94 परीक्षाकेंद्रों पर 40385 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Fri, 19 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 19 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल पंजीकृत 46803 परीक्षार्थियों में से 40385 परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी। 5272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का मैदान छोड़ा है। जिले के 94 केंद्रों पर दोनों पॉलियों में शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई।




बोर्ड परीक्षा में सम्मलित होने के लिए परीक्षा केंद्रों पर त़डके से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पॉली में हाईस्कूल के कुल पंजीकृत 26553 परीक्षार्थियों में से 23213 परीक्षार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी है। 3340 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का मैदान छोड़ा है। पहली पॉली में ही इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान के 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन




कुल पंजीकृत 183 में से 162 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट के कुल पंजीकृत 18921 परीक्षार्थियों में से 17010  परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 1911 परीक्षार्थियों ने परीक्षा का मैदान छोड़ा है। परीक्षा केंद्रों पर छह सचल दलों ने नकलविहीन परीक्षा के लिए निगरानी की। जिले भर के सभी 94 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने की सूचना है। गुन्नौर में एक मुन्ना भाई के पकड़े जाने के अलावा कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed