फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Board changed answer sheets to curb cheating, bar code will also remain in the middle

Sambhal News: नकल पर नकेल के लिए बोर्ड ने बदलीं उत्तर पुस्तिकाएं, बार कोड भी बीच में रहेगा

Thu, 09 Nov 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Nov 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Board changed answer sheets to curb cheating, bar code will also remain in the middle
संभल। यूपी बोर्ड ने नकल पर नकेल लगाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं को बदल दिया है। कॉपी के कवर पेज पर अंकित विवरण का रंग बदल दिया है। साथ ही पिछले वर्ष की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पेज पर लगाया गया बार कोड इस वर्ष बीच में किया गया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए कई हथकंडे अपनाते हैं। परीक्षा में सॉल्वर बैठाने से लेकर से लेकर बाहर से कॉपी लिखवाकर जमा करने तक का खेल होता है। हालांकि संभल जिले में कभी इस तरह के मामले सामने नहीं आया है। ऐसे में बोर्ड ने इस बार नकल माफिया नकेल कसने के लिए खास तैयारी की है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिका के स्वरूप में बदलाव किया है, जिससे पुरानी उत्तर पुस्तिकाएं अनुपयोगी हो गईं हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर अंकित सूचनाओं व जानकारियों का रंग बदल दिया गया है। हाईस्कूल की कॉपियों पर अंकित विवरण का रंग बदल कर काला कर दिया गया है। बाईं ओर की पट्टी का रंग भी काला किया गया है। जबकि वर्ष 2023 की परीक्षा में रंग लाल था। वहीं, इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं पर अंकित विवरण का रंग बदलकर लाल किया गया है। बाईं ओर की पट्टी भी लाल रंग की है। जबकि बीते वर्ष कवर पेज पर अंकित विवरण की पट्टी का रंग काला था। इसी तरह इस बार हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का रंग बदल दिया गया है। कॉपियों पर प्रयुक्त बोर्ड का मोनोग्राम भी रंग के अनुरूप किया गया है।
विज्ञापन

0000
इनसेट
हाईस्कूल में 27643 और इंटर में 21546 विद्यार्थी होंगे शामिल
हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 27643 विद्यार्थी और इंटर की परीक्षा में 21643 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्राइवेट मोड में पढ़ाई करने वाले हाईस्कूल के 143 और इंटर के 1246 को मिला लिया जाए तो यह कुल 50578 है। जबकि पिछले वर्ष 51011 छात्र पंजीकृत थे। इस बार यह संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए बोर्ड के स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि इस बार रंग बदलने के साथ बार कोड को बदल कर उत्तर पुस्तिका के बीच पेज पर अंकित किया गया है। -वेदराम, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed