फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   block pramukh shapath grahan

जिले में आठ प्रमुखों ने संभाली ‘सत्ता’

Sat, 19 Mar 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Sat, 19 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
block pramukh shapath grahan
शपथ ग्रहण

विज्ञापन
जिले के बनियाखेड़ा, बहजोई, पंवासा, संभल, असमोली, रजपुरा, गुन्नौर और जुनावई विकास खंडों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर अधिकारियों और सियासी दिग्गजों की भागीदारी रही। नामित अधिकारियों ने सबसे पहले ब्लाक प्रमुखों को शपथ दिलाई।

इसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। संभल में कुसुम देवी, गुन्नौर में अर्चना कुमारी दूसरी बार ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन हुईं हैं जबकि चार महिलाएं पहली बार सत्ता संभाल रहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद पहली बैठक भी हुई।
विज्ञापन


संभल के ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे हुआ। एसडीएम जेबी सिंह ने ब्लाक प्रमुख कुसुम देवी और बीडीसी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, एडीओ पंचायत यावर अब्बास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंवासा ब्लाक के श्रीमति मनोरमा इंटर कालेज में एसडीएम जेबी सिंह ने ब्लाक प्रमुख शुऐब खान और बीडीसी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। इस दौरान असमोली विधायक पिंकी यादव, प्रमोद यादव, गुल्लू यादव, असगर अली अंसारी, डा. जाकिर खान, संजीव यादव, खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, एडीओ पंचायत हारुन, इरफान अली, दिनेश गुप्ता, जितेंद्र आदि रहे। अध्यक्षता ताहिर उल्ला खां ने की। संचालन चेतेंद्रपाल सिंह ने किया।


असमोली में ब्लाक प्रमुख फरीदा बेगम को डीपीआरओ रणधीर सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के साथ ही क्षेत्रीय विधायक पिंकी यादव ने उन्हें बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक शरीयतउल्ला व संचालन इब्ने हसन पाशा ने किया। मुकेश कुमार, असरार अहमद, फईम, सुधीर त्यागी, मकसूद रजा, तौसीफ रजा, गजराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed