{"_id":"6918ebf03dde240fda05956a","slug":"black-panther-defeats-hanuman-rider-in-a-close-contest-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124464-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने हनुमान राइडर को परास्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संघर्षपूर्ण मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने हनुमान राइडर को परास्त किया
विज्ञापन
चंदौसी के मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी - संवाद
चंदौसी(संभल)। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे एसपीएस क्रिकेट कप का चौथा मुकाबला शनिवार को ब्लैक पैंथर और हनुमान राइडर टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में ब्लैक पैंथर की टीम ने हनुमान राइडर की टीम को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी सत्यम संगू मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए।
ब्लैक पैंथर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लेते हुए हनुमान राइडर की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी हनुमान राइडर की टीम ने 20 ओवर में 262 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें बल्लेबाज उवैस चौधरी ने 132 व रॉबिन ने 32 रनों का योगदान दिया। ब्लैक पैंथर के गेंदबाज सत्यम संगू ने पांच, विशाल ने चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें निशांत कुशवाह ने 41 और सिद्धार्थ 70 व पंकज यादव ने 57 रनों का योगदान दिया। हनुमान राइडर के गेंदबाज जुनैद, किशनवीर व अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
अंपायरिंग खुश प्रवीन आर्य और अंकुर ठाकुर ने की। स्कोरिंग अनंत ने की। मैन ऑफ द मैच का सत्यम संगू को दिया गया। आज के मैच में फरहाद खान विक्की सिंह, रोहित, आलोक, मोहित पंजाबी, अंशु शर्मा, हर्सिल, रोहित, विकास, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रविवार को फाइव स्टार और सीएसके की टीम के बीच मैच खेला जाएगा।