फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Asli started preparations for agitation regarding the problems

Sambhal News: समस्याओं को लेकर भाकियू असली ने शुरू की आंदोलन की तैयारी

Sun, 11 Feb 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli started preparations for agitation regarding the problems
गुन्नौर। भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गुन्नौर ब्लॉक परिसर में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें छुट्टा पशुओं एवं एमएसपी को लेकर एक बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू करने की चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन किसानों को छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाने के लिए तारीख पर तारीख देते जा रहे हैं। लेकिन अभी तक वह तारीख नहीं आई है, जिसमें किसान को छुट्टा पशुओं से निजात मिले। भीषण ठंड में किसान अपनी फसलों की रखवाली करने को जंगल में सो रहा है। विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह से फेल है। सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बताया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्र के लगभग 50 से 60 गांव में बैठक कर किसानों को आंदोलन से जोड़ने की रणनीति बनाई। इस दौरान महाराज सिंह, सतीश चंद्र, मोरध्वज, हरिशंकर, ब्रह्म सिंह, देवेंद्र सिंह, पप्पू यादव, रामकुमार, सोहन पाल, विजेंद्र सिंह, बृजलाल, शिशुपाल, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed