फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP, SP and BSP work to make people fight: Khalid Mohammad

लोगों को लड़वाने का काम करती हैं भाजपा, सपा और बसपा- खालिद मोहम्मद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP and BSP work to make people fight: Khalid Mohammad
संभल। अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सपा, बसपा व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को नगर के मोहल्ला आलम सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष व मुरादाबाद मंडल के प्रभारी खालिद मोहम्मद खान व संभल प्रभारी अफसर अंसारी मुख्य अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद मोहम्मद खान ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव प्रदेश में सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि प्रदेश और देश को बचाने का चुनाव है। देश में भाईचारे को कायम रखने व नफरत को मिटाने का चुनाव है।
विज्ञापन

खालिद मोहम्मद ने कहा कि वर्तमान सरकार जो देश की सभी सरकारी एजेंसियों की बेच रही है। उनसे भारत को सुरक्षित रखने का चुनाव है। किसानों को तीन कृषि कानून पर सरकार द्वारा दुर्व्यवहार से बचाने का चुनाव है। कहा कि महंगाई, गैस, पेट्रोल, डीजल के दाम और बिजली के बिलों के नाम पर लोगों को जेब काटने का काम किया जा रहा है। कहा कि अब समय आ गया है। जब सभी लोग अपने मत का सोच समझकर प्रयोग करेंगे। साथ ही कहा कि सपा बसपा और भाजपा जाति के नाम पर लोगों को लड़वाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अल्पसंख्यक शहर चेयरमैन आरिफ खान तनवीर, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, हाजी अशरफ अंसारी, अमित कुमार उठवाल, शानू, सुभानी, अंसार, अख्तर कस्सार, हफीज खां, फुरकान कुरेशी, अंजार, हाजी रईस, अल्तमश, इकराम, कलीम, बिट्टन, गफ्फार, शाह आलम, उमर अंसारी, सरफराज, नासिर, हाजी मुमताज, अजीम, कुतुबुद्दीन, चंद्रपाल, खादिम अंसारी, फैजान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed